दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। टेकटार गांव में मारपीट, छिनतई व तोड़फोड़ के मामले में दर्ज कांड के दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। इनमें स्व. गुफरान के पुत्र मो. साजिद और मो. साकिर शामिल हैं। इस मामले में वार्ड 13 निवासी शकीला खातून ने छह नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपितों पर उनके पुत्र को तलवार से जख्मी करने, परिजनों से मारपीट, शकीला खातून और उनके पति का हाथ तोड़ने, 1,500 रुपये छीनने तथा घर में तोड़फोड़ व लूटपाट करने का आरोप है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक अख्तर अंसारी ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल:50 लीटर शराब के साथ एक धराया शनिवार को न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायि...