Darbhanga News: कमतौल:मारपीट के मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी
दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के टेकटार गांव में चार सितंबर को दो सहोदर भाइयों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने कमतौल थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधानकर्ता प्र.अ.नि. मुन्ना कुमार हैं। पहली प्राथमिकी टेकटार निवासी अविनाश कुमार झा ने अपने छोटे भाई अजय कुमार झा समेत पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दरभंगा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सनहा दर्ज कराने के बावजूद चार सितंबर की सुबह करीब दस बजे आरोपित घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अभय शंकर को भी मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.