दरभंगा, अक्टूबर 19 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। दुर्गापूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों की मर्यादा भंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। रविवार की रात विधि-व्यवस्था का जायजा लेने निकले सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ब्रह्मपुर पूर्वी स्थित पूजा पंडाल पहुंचे। वहां आर्केस्ट्रा में अश्लील गीतों पर डांस कराया जा रहा था। इसे देखते ही एसडीपीओ ने तत्काल कार्यक्रम बंद करा दिया। एसडीपीओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। इसकी गरिमा बनाए रखना पूजा समितियों की जिम्मेदारी है। वह...