Darbhanga News: कमतौल:बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता परेशान
दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। भादो की उमसभरी गर्मी में बिजली की आंखमिचौनी ने नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के तीन वार्डों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली ट्रिप करने और अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। थोड़ी देर के लिए बिजली आती है और फिर गुल हो जाती है। उमस में पंखे-कूलर बंद होने से बच्चे और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कभी पावर फेल तो कभी शटडाउन के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। बार-बार ट्रिपिंग से मोटर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरणों के प्रभावित होने का भी खतरा बना रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद बिजली बिल शहरी दर से लिया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति की स्थिति अब भी ग्रामीण इलाके जैसी है। लोगों ने जर्जर तारों को बदलने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.