Darbhanga News: कमतौल:फर्जी बैठक अभिलेख में मुखिया-सचिव पर केस
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। जाले प्रखंड की राढ़ी उत्तरी पंचायत में ग्रामसभा एवं कार्यकारिणी की बैठक के फर्जी अभिलेख तैयार कर सरकारी राशि की निकासी किए जाने के आरोप में मुखिया आशा देवी एवं पंचायत सचिव रंजीत रंजन सत्यार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी, दरभंगा के 29 मई 2025 के आदेश के अनुपालन में हुई है। वार्ड सदस्य विपिन कुमार समेत अन्य शिकायतकर्ताओं ने वाद संख्या 9999901270824492887/2A में आरोप लगाया था कि पंचायत में ग्रामसभा एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किए बिना कार्यवाही पंजिका में बैठक की कार्यवाही एवं हस्ताक्षर दर्ज किए गए। इसके आधार पर पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवंटित सरकारी राशि की निकासी किए जाने का भी आरोप लगाया गया। द्वितीय अपीलीय सह जिलाधिकारी की सुनवाई के दौरान प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.