दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज केस के प्राथमिक अभियुक्त ब्रह्मपुर निवासी आनंद ठाकुर को कमतौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गत 20 मई को गुप्त सूचना पर सदर टू कमतौल मद्य निषेध टीम के प्रभारी राजकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी। इस दौरान ईंट व एस्बेस्टसनुमा कमरे से 168.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो गए थे। इसी मामले में आनंद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 64.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...