Darbhanga News: कमतौल:फरार आरोपित के घर की कुर्की
दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। हत्या मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अविनाश कुमार के रघौली स्थित घर पर कमतौल पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बिस्फी सीओ शैलेंद्र कुमार यादव की बतौर दंडाधिकारी मौजूदगी में पुलिस टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी की। बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव निवासी अविनाश कुमार पर कमतौल थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। उस पर गत एक फरवरी को कोटपट्टी में हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजुली ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.