Darbhanga News: कमतौल:प्राण-प्रतिष्ठा से माहौल भक्तिमय
दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। स्टेशन रोड स्थित जर्जर बजरंगबली मंदिर का चंद दाताओं के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का नाम श्री कैलाश केसरी मंदिर रखा गया। रविवार को पं. शंकर झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। मंदिर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में सुमन कुमार ठाकुर, डॉ. रोशन मिश्रा एवं छोटू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.