दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में ततैला गांव निवासी सुजीत कुमार, दीपू सहनी तथा अहियारी गांव निवासी राजाबाबू उर्फ राजा शामिल हैं। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि ततैला गांव के रास्ते कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना से सदर-2 डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी और थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में नीरज कुमार, एएसआई ललन कुमार एवं पुलिस टीम ने कमतौल-ततैला मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान...