Darbhanga News: कमतौल:नाबालिग लड़की को बहलाकर अगवा करने का केस
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नाबालिग की मां के आवेदन पर कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कमतौल थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो. मन्ना के पुत्र मो. अलताफ से नाबालिग की बातचीत होती थी। इस पर उसकी मां ने पुत्री को उससे बातचीत करने से मना किया था। आरोप है कि इससे आक्रोशित अलताफ ने 24 अगस्त को लड़की को उठवा लेने की धमकी दी थी। इसके बाद 26 अगस्त से नाबालिग के लापता होने की बात कही गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कमतौल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी कमतौल। कमतौल वार्ड दो निवासी अनिरुद्ध महतो की पत्नी आशा कुमारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.