Darbhanga News: कमतौल:डेढ़ करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में धराया
दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। जमीन बिक्री के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कमतौल थाने में दर्ज कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गोपाल कुमार झा सकतपुर थाने के कैथवार का निवासी है। उसे दरभंगा के प्रोफेसर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, करजापट्टी निवासी श्याम कुमार के आवेदन पर धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में दरभंगा के राजकुमारगंज स्थित 5.5 डिसमिल जमीन को विवादमुक्त बताकर करीब 1.50 करोड़ रुपये लेकर उसकी रजिस्ट्री कर दी गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जमीन दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.