दरभंगा, सितम्बर 12 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। मुहम्मदपुर निवासी 65 वर्षीय अशर्फी साह की मौत शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। परिजनों के अनुसार वह कुशी अमावस्या पर सुबह करीब 5:30 बजे रेल ट्रैक के किनारे कुश उखाड़ने गए थे। इसी दौरान दरभंगा से कमतौल की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रेल ट्रैक पर पहुंचे और शव को घर ले आए। बाद में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्र सुन्दे साह ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। यह भी पढ़ें- Deoria News: लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत यह भी पढ़ें- Adityapur News: साउथ बिहार ट्रेन की चपेट में आने से आमडीह के मांझी बाबा की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...