दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के मधपुर निवासी रामजपो झा (22) तथा मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर पोखरौनी निवासी मिंटू सहनी उर्फ पिंटू सहनी (26) के रूप में हुई है। दोनों पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को बीसो बीघा के पास एसएच-75 पर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि गत अप्रैल में अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गंगद्वार गांव में आय...