Darbhanga News: कमतौल:घर में घुसकर मारपीट और छिनतई का आरोप, केस
दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव निवासी फजलुर रहमान की पत्नी यास्मीन परवीन ने कोर्ट परिवाद के आधार पर सात नामजदों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें फूलजहां, मो. अकरम, मो. असलम, मो. अकबर समेत सात लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार गत 20 व 21 जून की घटना में नामजद लोग हथियार के साथ घर में घुसे और वादिनी, उसके पति, पुत्र व पुत्री के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। गले से सोने की चेन, कान की बाली समेत अन्य आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.