Darbhanga News: कमतौल:कार से शराब हुई बरामद
दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। मद्य निषेध टीम, दरभंगा ने शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के करजापट्टी में एक कार से 279 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध टीम को कार्रवाई के दौरान संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने कार का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 279 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। आवश्यक कार्रवाई के लिए कार एवं बरामद शराब को उत्पाद थाना सदर, दरभंगा लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.