Darbhanga News: कमतौल:आरोपित के घर चिपकाया गया इश्तेहार
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे रतनपुर गांव निवासी बिट्टू ठाकुर उर्फ विकास ठाकुर, पिता लक्ष्मण ठाकुर के घर कांड के अनुसंधानक एसआई सुभाष प्रसाद ने शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। यह मामला कमतौल थाना कांड संख्या 100/25 से संबंधित है। प्राथमिकी के अनुसार, 7 मई 2025 को रतनपुर गांव के पास एक बोलेरो पिकअप से 632.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। मामले में संजय ठाकुर और बिट्टू ठाकुर को नामजद किया गया था। आरोपित बिट्टू ठाकुर उर्फ विकास ठाकुर फरार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कपड़ा के गोदाम से 1814 लीटर विदेशी शराब जब्त,तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.