Darbhanga News: कमतौल:अहिल्यास्थान पहुंचकर डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को अहिल्यास्थान पहुंचकर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति, समन्वय संबंधी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। बता दें किआपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में गत पांच अगस्त को पेज नंबर पांच पर अहिल्यास्थान में निर्माण कार्य ठप होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन डीएम निरीक्षण के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उन कारणों की जानकारी ली, जिनकी वजह से दोनों विभागों के साझा (कॉमन) कार्यों में विलंब हो रहा है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.