दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मलपट्टी गांव के वार्ड नौ में सोमवार सुबह करीब सात बजे खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर तीन परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में रेखा देवी, पति मनोज महतो), दुर्गा देवी, पति स्व. विनोद महतो तथा रानी कुमारी, पति राजकिशोर महतो के घरों में रखा नगद, अनाज, बर्तन, कपड़े समेत कई सामान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर मुखिया अजय कुमार झा पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सीओ, बीडीओ व कमतौल थाने को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...