Darbhanga News: कबिलपुर के ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
दरभंगा, नवम्बर 29 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। कबिलपुर में शैलेंद्र झा को गोली मारने की घटना में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को कबिलपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किशुन कुमार झा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने घटना के बावजूद गोली मारने वाले व्यक्ति और प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सोमवार तक गोलीकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो ग्रामीण चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलंब कार्रवाई करने और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.