Darbhanga News: कपछाही चौर में मखाना की खेती के दौरान डूबने से मजदूर की मौत
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सोनकी थाना क्षेत्र के कपछाही चौर में मखाना की खेती करने के दौरान डूबने से सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को चौर से बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान कपछाही गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी बालेश्वर सदाय के पुत्र रंजीत सदाय (47) के रूप में की गई है। वह पोखर से मखाना निकालने का काम करते थे। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन आशीष सदाय ने बताया कि रंजीत सदाय सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पानी भरे चौर से वे मखाना निकाल रहे थे।उन्होंने बताया कि दिन के करीब एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.