दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से मधुबनी जिले के 200 स्वयंसेवकों के लिए चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित लिखित प्रतियोगिता के अंकों एवं ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर 20 श्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया। अंजली कुमारी प्रथम, प्रहलाद कुमार शर्मा द्वितीय तथा कामना कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया कुमारी, कुम्बले कुमार मंडल, ऋषभ राज, निक्की कुमारी, साक्षी सुमन, साक्षी कुमारी, अभिजीत कुमार मंडल, ऋतिक कुमार, रूपेश कुमार, कुमारी जाह्नवी, निधि कुमारी झा, स्वाति प्रिया, सोनू कुमार मुखिया, श्वेता कुमारी, सत्यम प्रसाद, प्राची कुमारी तथा धर्मेंद्र कुमार ...