दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षक को मरीजों को अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर व आईसीयू की समीक्षा के बाद इसे सोमवार से क्रियाशील करने का निर्देश अधीक्षक को दिया। साथ ही कैथ लैब को भी शुरू करने के लिए सभ...