दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। एसएसपी जे रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना व संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के क्रम में ग्रामीण एसपी व बेनीपुर एसडीपीओ के एक, सदर एसडीपीओ के एक, बहेड़ा थाने के एक, मोरो थाने के एक, नगर थाने के दो, सिमरी थाने के एक व सदर थाने के दो फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में एसएसपी ने दिये कई निर्देश

शिकायत का समाधान लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस प्रभारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठ...