Darbhanga News: एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
दरभंगा, सितम्बर 4 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को सिमरी थाने का निरीक्षण किया। कृष्णाष्टमी पर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को कई निर्देश दिये। थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाने के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी। मौके पर सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन, थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार आदि मौजूद थे। बहादुरपुर थाने में की गयी अनुसंधान बैठक
अनुसंधान बैठक लहेरियासराय। सिटी एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को बहादुरपुर थाने में अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.