दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट कर दरभंगा के सर्वांगीण एवं सुनियोजित विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा एम्स की जमीन भराई, बाउंड्रीवॉल तथा आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इसके अलावा बेनीपुर एवं बिरौल में नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने, दरभंगा के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रस्तावित केंद्र हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने, कगवा गुमटी, दिल्ली मोड़-बेला एवं दोनार सहित प्रमुख आरओबी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने, दरभंगा शहर के एलिवेटेड रोड कॉरिडोर...