दरभंगा, नवम्बर 1 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा एम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। विपक्ष की भ्रम फैलाने की साजिश सफल नहीं होगी। अब 187 एकड़ जमीन पर 1549.25 करोड़ की लागत से होने वाले अस्पताल, अकादमिक तथा आवासीय भवनों के निर्माण की निविदा जारी की गई है। अब दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य तेज होगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को कही। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से इसके निर्माण में कुछ विलंब अवश्य हुआ है। इस विषय में विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही थी। अब एम्स के भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के लिए निविदा जारी होना इस बात का परिचायक है कि दरभंगा एम्स के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी और पीएम मोदी द्वारा ही इसका ल...