Darbhanga News: एमजीएसएस में दिखाया दमखम
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: दरभंगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, लहेरियासराय और वाजितपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। लहेरियासराय शाखा में अंतर-सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता में मयंक हाउस ने खिताब जीता। प्राचार्या श्रावणी शिखा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करता है। वाजितपुर शाखा में दौड़, कबड्डी और खो-खो समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक संजीव कुमार, प्राचार्य अजय झा और समन्वयक शशांक श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। खेल प्रशिक्षक यशपाल ने प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की। विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- Munger News: मुंविवि में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता व साइकिल रैली यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.