Darbhanga News: एमएलसी चुनाव में चार ने दाखिल किये नामांकन
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को कुल चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो अभ्यर्थी शिवनारायण प्रसाद (निर्दलीय) ने एक सेट में तथा रामदेव राय भारत की कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें नवीन कुमार (निर्दलीय) ने दो सेट में एवं नीलेश कुमार कन्हैया (निर्दलीय) ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव को लेकर तीन ने भरा पर्चानामांकन प्रक्रिया दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.