दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 से संबंधित प्रकाशित अधिसूचना के आलोक में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रिटर्निंग ऑफिसर सह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने निर्वाचन की सूचना (प्रारूप-1) जारी करते हुए कहा कि अभ्यर्थी या (उनके किसी प्रस्थापक द्वारा) नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या डीएम सह सहायक रिटर्निग ऑफिसर कौशल कुमार को छह अक्टूबर तक (लोक अवकाश को छोड़कर) किसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न तीन बजे के बीच आयुक्त कार्यालय के न्यायालय कक्ष में प्रस्तुत किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- शिक्षक-स्नातक चुनाव: पहले दिन एक भी नामांकन नहींनिर्वाचन की प्रक्रिया उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा सात अक...