दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज पार्टी की ओर से एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें डॉ. अमरजी कुमार ने तीन सेट में एवं रौशन कुमार ने चार सेट में निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में, अनिल कुमार झा ने चार सेट में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी तथा मो. इम्तियाज ने दो सेट में जन सुराज पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में AAP की एंट्री, केजरीवाल की पार्टी न...