Darbhanga News: एमएलएसएम कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में युवा नेतृत्व, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का भविष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने की। प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की छात्रा अनुपमा पंडित प्रथम, राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा निधि कुमारी द्वितीय तथा अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रही। रूबी कुमारी, निशांत कुमार, नूर सबा, भवानी कुमारी, कोमल कुमारी, रिमझिम कुमारी एवं क्षेमा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह भी पढ़ें- एआई विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.