दरभंगा, अक्टूबर 11 -- दरभंगा विधान परिषद चुनाव में एनडीए की अपील Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। आगामी बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर शनिवार को लहेरियासराय के एकमीघाट स्थित एक निजी रिजॉर्ट में एनडीए की चुनावी जनसभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दरभंगा स्नातक क्षेत्र से समर्थित प्रत्याशी सर्वेश कुमार तथा दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय को विजयी बनाने की अपील की। सम्मेलन में एनडीए घटक दलों के बीच एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार तेज करने का आह्वान किया गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुशासन से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षक और स्नातक मतद...