Darbhanga News: एनएच 527पर युवक के साथ लूटपाट, प्राथमिकी
दरभंगा, जुलाई 2 -- Darbhanga News: केवटी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के मोहनी पुल पर गत 30 जून की रात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बाइक सवार से लूटपाट की और उसकी बाइक छीन ली। इस संबंध में थाना क्षेत्र के वनवारी गांव के वार्ड नम्बर सात के निवासी पीड़ित सचिन कुमार स्वतंत्र ने केवटी थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि मैं अपनी गाड़ी से बहन के घर दरभंगा से 30 जून की रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। इसी क्रम में उक्त पुल के पास एक बाइक से तीन लुटेरों ने उसे आगे से घेर लिया और बाइक को रोककर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर डराया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी दस्तावेज व एटीएम कार्ड समेत करीब 1200 रुपये की नकदी छीन ली। बदमाशों ने मेरे ऊपर चाकू से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.