दरभंगा, नवम्बर 28 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएच 27 किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। किसी ने इसे हादसा बताया तो किसी ने अनहोनी की आशंका जताई। सूचना मिलते ही मब्बी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके शरीर पर उजले रंग का लोअर पैंट और उजले रंग का फुल बांह शर्ट मिला है। पुलिस ने घटनास्थल पर शव की फोटोग्राफी कराई और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

पोस्टमा...