दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। एनएच 27 पर हरियाली का सपना अधूरा है। एनएच 27 जिले के सिमरी, शोभन, मब्बी, बाजार समिति, दिल्ली मोड़ बस स्टैंड, एयरपोर्ट, बिजली, तारसराय, मुरिया, सकरी, राजे को जोड़ता है। यह सड़क लगभग 45 किमी की है। विडंबना यह है कि इस सड़क में बीचोबीच फूल के पौधे तो लगाए गए, लेकिन कहीं भी सड़क के दोनों तरफ बड़े पेड़ नहीं दिखाई देते हैं। इसकी वजह यह है कि सड़क किनारे कहीं भी पौधे नहीं लगाये गये। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे जो भी पौधे लगे थे उन्हें एनएच 27 निर्माण के लिए काट दिया गया था। काटने के बाद एनएच के किनारे कोई भी पौधा नहीं लगाया गया। पौधे लगाए जाते, तो बड़े होने पर यह लोगों को छांव प्रदान करते। आवाजाही के दौरान लोगों को सिर छिपाने और बैठकर थकान मिटाने के लिए एक जगह मिल जाती। यह भ...