Darbhanga News: एजीबीजे का दो दिवसीय 27वां वार्षिक सम्मेलन 31 से
दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में बिहार एवं झारखंड भूगोलवेत्ता संघ (एजीबीजे) के 27वें वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली से प्रायोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 31 अक्टूबर एवं एक नवंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य विषय कृषि-जलवायवीय परिवर्तनशीलता एवं सतत विकास : विकसित भारत एट 2047 की दिशा में मार्ग निर्धारित है। भूगोल विभागाध्यक्ष सह सम्मेलन संयोजक डॉ. अनुरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सह संयोजक डॉ. मनु राज शर्मा ने सम्मेलन की कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए आयोजन से संबंधित विभिन्न तैयारियों एवं समितियों की प्रगति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.