Darbhanga News: एक जिला एक उत्पाद को प्रोत्साहन
दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। देशभर के सभी हवाई अड्डों पर 17 सितंबर से शुरू हुए 'यात्री सेवा अभियान' के तहत रविवार को दरभंगा हवाई अड्डे पर उत्साहपूर्वक विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों को गर्मजोशी भरा और यादगार अनुभव देना था। इस अवसर पर हवाई अड्डे पर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले पारंपरिक 'झिझिया' लोक नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दरभंगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। 'एक जिला एक उत्पाद' पहल के तहत जिला प्रशासन के समन्वय से यात्रियों को बिहार का प्रसिद्ध स्थानीय मखाना वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मना विश्व पर्यटन दिवस इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के महत्व और इस क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.