दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर में मंगलवार की दोपहर एक घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। देखते ही देखते शहर के कई जगहों की सड़कों पर घुटनाभर पानी भर गया। और तो और, कई लोगों के घरों में भी बरसात का पानी पहुंच गया। जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण राहगीरों को फजीहत हुई। इस दौरान समस्या से जूझते लोग नगर निगम प्रशासन को कोसते दिखे। उनका कहना था कि यदि नगर निगम ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की होती तो शहर में जलजमाव की समस्या नहीं होती। मंगलवार की सुबह मौसम विभाग ने वर्षा होने की चेतावनी का मैसेज जारी किया था। दोपहर दो बजे के करीब उत्तर दिशा से काले-काले बादल दिखने लगे। दो बजकर पांच मिनट पर मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया।

जलजमाव के प्रमुख स्...