Darbhanga News: एक्सरे और सीटी स्कैन मशीन ठप
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थित रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों को गुरुवार को लगातार तीसरे दिन डिजिटल एक्सरे की सुविधा से वंचित रहना पड़ा। बताया जाता है कि दुरुस्त कराए जाने के बाद मशीन ने कुछ देर तक काम किया। उसके बाद पुन: ठप हो गई। मशीन खराब रहने से दर्जनों मरीजों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। इनमें ओपीडी और इनडोर के मरीज शामिल थे। वहीं दूसरी ओर वहां की सीटी स्कैन मशीन भी कई दिनों से ठप है। बताया जाता है कि मशीन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अधीक्षक ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का मरम्मत कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में दूसरे दिन भी नहीं हुआ एक्स-रे वोल्टेज की समस्या के कारण एक्सरे मशीन ठप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.