दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों के बालिका एकल मुकाबलों के फाइनल खेले गए। इसमें विभिन्न प्रमंडलों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका एकल में ईशानवी सिंह (पटना प्रमंडल) विजेता एवं गार्गी आर्या (पटना प्रमंडल) उपविजेता रहीं। अंडर-17 बालिका एकल में सुलेखा कुमारी (मगध प्रमंडल) विजेता एवं नेहा कुमारी (बिहार एकलव्य) उपविजेता रहीं। अंडर-1...