दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित मेगा वाद-विवाद प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। पक्ष में संगीत एवं नाट्य विभाग के उत्पल झा प्रथम, राजनीति विभाग के अनीश कुमार द्वितीय, सीएम कॉलेज की जोया परवीन तृतीय एवं मारवाड़ी समाज के वेद मित्तल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में अर्थशास्त्र विभाग के आदित्य कुमार प्रथम, मारवाड़ी समाज की श्रेया वर्मा द्वितीय, छवि चौधरी तृतीय तथा जन्तु विज्ञान विभाग की प्रिया कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार और सम्मान आयोजक की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल सहित अनेक उपहारों से सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. नीतू कुमारी...