दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: दरभंगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को किया। उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण किया। साथ ही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस के बाहर से गोदाम की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि वेयरहाउस के बाहर लगातार निगरानी करना सुनिश्चित करें। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...