Darbhanga News: ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जाले-अतरबेल पथ पर भरवाड़ा भगवती चौक के पास मंगलवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नासिरगंज निस्ता गांव निवासी रामचंद्र दास का 42 वर्षीय पुत्र अमरनाथ दास बताया गया है। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया गया है कि वह दोपहर में घर पर खाना खाने आया था। खाना खाकर वह अपने काम पर बाईक से जा रहा था। इसी दौरान भरवाड़ा भगवती चौक के पास श्याम चौक की ओर से आ रहे एक टेंपो ने उसे चकमा दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रेलर की चपेट में आ गई。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.