Darbhanga News: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगाने का लगाया आरोप
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय, संवाद सूत्र। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर निवासी गोदाम के प्रोप्राइटर शैलेंद्र कुमार झा ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक के भाई ने उनके गोदाम में आग लगा दी। पीड़ित के अनुसार मकान मालिक विश्वजीत कुमार और उनके भाई इंद्रजीत कुमार सिंह उर्फ बंटी के बीच जमीन विवाद चल रहा है। शनिवार रात करीब आठ बजे शैलेंद्र झा गोदाम में सामान रखने गए थे, तभी इंद्रजीत ने उन्हें गोदाम खाली करने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.