Darbhanga News: इमरजेंसी व आईसीयू का संचालन शीघ्र
दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को सदर अस्पताल, गंगवाड़ा का निरीक्षण कर द्वितीय चरण में प्रारंभ की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर निर्माण, आधारभूत संरचना, चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि सदर अस्पताल में द्वितीय चरण के अंतर्गत आईपीडी, इमरजेंसी सेवा, आईसीयू तथा 24 घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इन सेवाओं के प्रारंभ होने से जिले के मरीजों को बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी तथा गंभीर मरीजों एवं प्रसव संबंधी मामलों में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.