दरभंगा, अगस्त 13 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में ईको कार्डियोग्राफी के लिए मरीजों से उगाही करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया। विभाग में तैनात एक आउटसोर्सिंग कर्मी ईको जांच करवाने के लिए मरीजों से उगाही कर रहा था। इस सिलसिले में 10 अगस्त को मरीज से शिकायत मिलने पर अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने कर्मी को बर्खास्त कर दिया। साथ ही वहां तैनात अन्य कर्मियों को चेतावनी दी गई कि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि एक मरीज को मेडिसिन ओपीडी से इको के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग भेजा गया था। वहां तैनात एक कर्मी ने ईको कराने के नाम पर मरीज से पांच सौ रुपए ऐंठ लिए थे। मरीज ने इसकी शिकायत अधीक्षक से की थी। अधीक्...