Darbhanga News: इंडक्शन कार्यक्रम में दी गई जानकारी
दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: जाले। चंदौना स्थित एमकेएस कॉलेज में मंगलवार को प्राचार्य डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं तथा विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देनी थी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली के तहत क्रेडिट व्यवस्था, पाठ्यक्रम संरचना, आंतरिक मूल्यांकन, सेमेस्टर परीक्षा, विषय चयन, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, अध्ययन पद्धति एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पीजी से पीएचडी तक की शैक्षणिक व्यवस्था में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.