Darbhanga News: आसमान छूने लगा है फ्लाइट का किराया
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। दिवाली और छठ पर्व मनाने परदेस से घर आने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिन लोगों ने पूर्व में ही अपना टिकट बुक नहीं कराया उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। फ्लाइट की टिकट की कीमत अभी से आसमान छूने लगी है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से फ्लाइट से दरभंगा पहुंचने में लोगों का बजट पूरी तरह फेल हो सकता है। परिवार के साथ आना हो तो और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। प्रतिष्ठित वेबसाइट के अनुसार चार नवंबर को दिल्ली से दरभंगा आने के लिए दो फ्लाइट हैं। एक फ्लाइट में 21,022 और दूसरी में 18,603 रुपए में बुकिंग चल रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बसों का किराया चार गुना तो फ्लाइट पांच गुना तक महंगी वहीं, पांच नवंबर को तीन फ्लाइट हैं। इनमें क्रमश: 16,406, 16, 207 व 14, 571 रुपए में बुकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.