दरभंगा, सितम्बर 13 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृत दो लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से अनुग्रह अनुदान दिया गया। विधायक जीवेश कुमार ने अंचल मुख्यालय में दोनों पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए का चेक दिया। चेक प्राप्त करने वालों में कुम्हरौली निवासी स्व. राम भरोस साह की पत्नी वीणा देवी और सिंहवाड़ा प्रखंड के मकनपुरा निवासी स्व. संतोष कुमार साह की पत्नी गुड़िया देवी थीं। मौके पर प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा और उप प्रमुख मो. अब्दुल राजिक सहित सीओ मधुमिता कुमारी, आरओ प्रवीण कुमार कर्ण, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य बिपिन कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...