दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा/बेनीपुर, हिटी। बेनीपुर प्रखंड की देवाराम अमैठी एवं गणेश-बनौल-बलनी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें 140 लोगों ने आवेदन दिया। उद्घाटन करते हुए विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार पंचायत स्तर पर सहायता शिविर का आयोजन इसलिए कर रही है ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने लोगों से शिविर का बढ़-चढ़कर लाभ उठाने की अपील की। डीएम कौशल कुमार ने भी लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने और उसका समाधान कराने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को उनके आवेदन के निष्पादन ...